Table of Contents
Interesting And Amazing Essay In Hindi About Moon | Facts About Moon In Hindi:- जानिए कैसे हुआ चाँद का जन्म |
“कहानी आपके प्यारे चंदा मामा की”
प्रस्तावना:
चाँद यानी हमारा चंदा मामा, हमारे पृथ्वी के इस नैसर्गिक उपग्रह से हमारा पहला परिचय ऐसे ही हुआ था हम सब की माँ ने हमें यही कहा था की “देखो यह तुम्हारे चंदा मामा है” | आज हम इन्हीं चंदा मामा की कहानी को विस्तृत रूप में जानेंगे |
विश्लेषण:
बचपन में हम सब से कहा गया था की यह चंदा मामा है | पर जैसे-जैसे बड़े हुए तो विज्ञान ने हमें बताया की यह हमारे पृथ्वी का नैसर्गिक उपग्रह है | अगर आपके मामा को कोई उपग्रह कहे तो आपको गुस्सा आना लाज़िमी है |
कोई कहता है की वे चंदा मामा है तो कोई कहता है वे एक नैसर्गिक उपग्रह है | आज हम इसी दुविधा का अंत करेंगे |
जीवन में कभी न कभी तो हमारे मन में यह सवाल तो आया ही होगा की
यह चाँद आखिर आया कहा से? क्या यह चाँद पहले से ही इस तरह पृथ्वी से जुड़ा हुआ था?
इन सभी सवालों के जवाब हमें विज्ञान में मिलते है |
कहानी चंदा मामा की :-
कहानी है अरबों-खरबों साल पहले की जब हमारी पृथ्वी नए जीवों का घर बनने हेतु तैयार थी तभी एक ‘थिया’ नामक उल्का पिंड जिसका आकार मान लगभग मंगल ग्रह के बराबर था |
हमारे प्यारी पृथ्वी से टकराया | इस टक्कर के बाद हमारी पृथ्वी और ‘थिया’ के बाहरी आवरण के टुकड़े हो गए |
और यही टुकड़े हमारे पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण चारों ओर घूमने लगे | करोडो वर्षों तक यह ऐसे ही हमारे पृथ्वी की प्रदक्षिणा करते रहे और धीरे-धीरे इन्होंने एक जगह पर इक्क्ठा होना शुरू किया और एक गोलाकार आकार लिया जिसे हम ‘ चंदा मामा ‘ के नाम से जानते है |
वैज्ञानिकों के अनुसार चंद्रमा का बाहरी आवरण यह पृथ्वी के चट्टानों से बना है जबकि अंदर का भाग ‘थिया‘ के चट्टानों से बना हुआ है |
अब इन सब बातों के बाद आपके मन में यह सवाल आया होगा के उसी समय ‘थिया’ पृथ्वी से क्यों टकराया?
और आज के ज़माने में हम ऐसे उल्का पिंड का टकराना क्यों नहीं अनुभव कर पाते?
इस सवाल का बड़ा ही साधारण सा जवाब है | हम सब जानते है की ब्रह्माण्ड की निर्मिती ‘The Big Bang’
इस विशाल विस्फोट से हुई | इस विशाल विस्फोट के दौरान कई सरे तारे, ग्रह इत्यादि अंतरिक्ष में एक ही जगह पर विस्फोटीत हुए | इस धमाके से भीषण प्रमाण में ऊर्जा निकली और इसी ऊर्जा से कई सरे आकाशगंगाओं, ग्रहों तथा तारों की निर्मिती हुई | आज हम जितनी भी नैसर्गिक ऊर्जाओं का अनुभव करते है वह इसी ‘The Big Bang’ की देन है |
‘The Big Bang’ इस घटना के वजह से अंतरिक्ष में भीषण प्रमाण में अस्थिरता निर्मित हुई और इसी अस्थिरता के वजह से ब्रह्माण्ड में कई तारे तथा उल्का पिंड एक दूसरे से टकराया करते थे |
तो यही कारण है जिस वजह से आज हम उल्का पिंडों का टकराना महसूस नहीं कर पाते |
इस सबके साथ एक सवाल यह भी आपके मन में ज़रूर आया होगा-
के सारे ग्रह सूर्य की प्रदक्षिणा करते है और चाँद हमारे पृथ्वी की प्रदक्षिणा करता है |
क्या इन ग्रहों का मन कभी नहीं करता की चलो कही घूम कर आया जाए ? कभी किसी दूसरी आकाश गंगा की सैर की जाए ?
अर्थात यह कभी आपने मार्ग से भटकते क्यों नहीं ?
इस सवाल का जवाब आप सभी को आपके बचपन में ही मिल गया था |
उत्तर छिपा हुआ था newton के गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत में |
पृथ्वी पर किसी भी चीज़ को उछाला जाए तो वह गुरुत्वाकर्षण के वजह से ज़मीन पर आ गिरती है |
अंतरिक्ष में यही गुरुत्वाकर्षण बड़े स्तर पर काम करता है और सभी ग्रहों तथा उपग्रहों को एक दूसरे से जोड़े रखता है |
इसे हम एक आसान से उदाहरण से समझ सकते है | मान लीजिए की एक रस्सी है जिसने सभी ग्रहों को सूर्य से बांधे रखा है | असल में यह रस्सी गुरुत्वाकर्षण है |
तो अब आप जान चुके है की यह ग्रह कही घूमने क्यों नहीं निकल जाते |
निष्कर्ष :
आज हमने इस लेख द्वारा आपने ‘चंदा मामा’ के बारे में जान लिया | अब आपको चंदा मामा के बारे में पर्याप्त जानकारी है | वह कहा से आया और हमारे साथ क्यों है इन सभी सवालों के जवाब आपके पास है |
अब यदि आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ इस खूबसूरत चाँद की रौशनी में बैठे तो निश्चित ही आपने प्रियजनों को चंदा मामा की पूरी कहानी बताए |
ऐसे ही अच्छे Articles रोज़ पढ़ने के लिए हमारे Facebook Page और Instagram को जरूर फॉलो करे |
दोस्तों मैं उम्मीद करता हु के आपको हमारा (Essay In Hindi About Moon, चाँद के जन्म की रोचक कथा) यह लेख पसंद आया होगा | आपको यह निबंध कैसा लगा यह हमे कमेंट बॉक्स में जरूर बताये | इसी के साथ आप हमारे (Best-quotes-on-life),(best-quotes-for-best-friend),(आपका सबसे अच्छा दोस्त “आपका तकिया)इन संग्रह को भी देखे, आपको ज़रूर पसंद आएंगे |
हमारे अन्य मशहूर निबंध और लेख आवश्य देखे |
feelbywords.com से जुड़े रहने के लिए हमे Subscribe ज़रूर करे |
4 Comments
Surbhi · February 8, 2022 at 2:11 pm
Awesome 👌 story about गोल मटोल चंदा मामा
Sindhu Hatwar · February 8, 2022 at 2:32 pm
Nice story
Ashish Hatwar · February 8, 2022 at 5:08 pm
Nice
Ashish Hatwar · February 8, 2022 at 5:09 pm
Nice Article